Showing posts with label नफरत. Show all posts
Showing posts with label नफरत. Show all posts

Thursday, June 6, 2019

अगर मुल्क का एहतराम....

अगर मुल्क का एहतराम करते,
इस कदर नाम बदनाम न करते।
अम्नोमुहब्बत का पैगाम दिया है,
रहीम को भी इसने ही राम दिया है।
बांटने का ऐसा कोई काम न करते।...अगर मुल्क का
कब तलक चलेगी नफरत की आंधी,
ज़र्रे-ज़र्रे में समाये सुभाष और गांधी।
सही सोचने को किसी ने ज्ञान दिया है।...अगर मुल्क का
अगर मुल्क का एहतराम करते,
इस कदर नाम बदनाम न करते।

Tuesday, May 28, 2019

नफरत नहीं मुहब्बत की ख्वाहिश
हर जानिब हो तो दोस्ती की बारिश
अदावत न देती पूरसुकून जिन्दगी
जिस्म में जैसे पैदा होती है खारिश
दूर जाना  वाकई कोई कमाल नहीं
गले मिलना जिन्दगी की नवाज़िश
क्या कमी आखिर इस कायनात में
मोहाज़िर की फकत यही गुज़ारिश